Get App

Commodity market:IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना

CPO की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला है। इसके भाव 6400 रिंग्गित के करीब पहुंच गए हैं। सोया ऑयल की तेजी से दाम चढ़े हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2022 पर 12:10 PM
Commodity market:IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव, 1950 डॉलर के नीचे आया सोना
स्टील भी 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। स्टील 5200 चीनी युआन के करीब दिख रहा है। देश में स्टील का भाव 58000 रुपए के ऊपर है

IMF के ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव दिखाई दे रहा है। वहीं डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती से सोने और चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है। लेकिन डिमांग और सप्लाई का अंतर बढ़ने से स्टील की कीमतों में तेजी है। एग्री की बात करें तो उधर CPO के दाम लगातार ऊपर बने हुए हैं।

IMF का ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों नरमी

सबसे पहले बात करते हैं कच्चे तेल की। IMF का ग्लोबल अनुमान घटाने से कच्चे तेल की कीमतों नरमी आई है और इसका भाव नीचे की तरफ 107 डॉलर तक आ गया है। ब्रेंट एक दिन में 6 डॉलर से ज्यादा टूटा है। वहीं, WTI एक दिन में 5 डॉलर से ज्यादा टूटा है। IMF ने ग्लोबल ग्रोथ अनुमान घटाया है। चीन में फिर कोरोना के मामलों में तेजी आती नजर आ रही है। इस सबका असर क्रूड पर नजर आ रहा है। चीन में 1 दिन में कोरोना के 2700 से ज्यादा मामले आए हैं। अकेले शंघाई में 2400 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। चीन में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन की संभावना बढ़ी है। मांग में कमी की संभावना से भी दबाव बना है। OPEC+ ने मार्च में 14.5 लाख BPD का उत्पादन किया है।

1950 डॉलर के नीचे आया सोना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें