Gold Price Today: आज गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। शादी के सीजन में ये उन लोगों के लिए राहत की खबर है। अगर आपके घर में भी शादी है और सोने के गहने खरीदने हैं, तो ये अच्छा समय हो सकता है। 10 ग्राम सोने के भाव में 150 रुपये तक का करेक्शन हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 130 रुपये तक सस्ता हुआ है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या रहा।
