Get App

Gold ने मई में इनवेस्टर्स को किया निराश, अभी खरीदारी करें या बिकवाली?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मई में गोल्ड में नेट गिरावट दिखी है। सोने पर आगे भी दबाव रहने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी में डेट सीलिंग बढ़ाने पर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है। इसके अलावा अगले महीने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट 0.25 फीसदी बढ़ाने का अनुमान है। इसका असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2023 पर 8:38 PM
Gold ने मई में इनवेस्टर्स को किया निराश, अभी खरीदारी करें या बिकवाली?
सोने को निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है। यहीं वजह है कि क्राइसिस के वक्त सोने में खरीदारी बढ़ जाती है। इससे इसकी कीमतों में उछाल आता है।

गोल्ड (Gold) में 31 मई को गिरावट देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स 30 रुपये यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 59,968 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ग्लोबल मार्केट में सोना हाजिर 0.2 फीसदी की नरमी के साथ 1,955.28 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी गिरकर 1,954.80 था। मई में गोल्ड में 1.7 फीसदी गिरावट आई है।

मई में गोल्ड में गिरावट

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मई में गोल्ड में नेट गिरावट दिखी है। सोने पर आगे भी दबाव रहने के आसार हैं। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी में डेट सीलिंग बढ़ाने पर सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है। इसके अलावा अगले महीने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट 0.25 फीसदी बढ़ाने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें