Gold Prices Today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें लगभग फ्लैट बनी हुई हैं। महंगाई और प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते इनवेस्टर्स ने पीली धातु से दूरी बना रखी है। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पूर्वाह्न 11 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) में 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 52,248 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.64 फीसदी की मजबूती के साथ 58,863 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड हो रहा है।
