Get App

गोल्ड की कीमतों में तेजी की क्या है वजह, क्या आगे भी जारी रहेगा यह ट्रेंड?

गोल्ड की कीमतों में 30 दिसंबर को मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। दरअसल, निवेशकों को अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर चीजें साफ होने का इंतजार है। स्पॉट गोल्ड 0.1 पर्सेंट बढ़कर 2,622.74 डॉलर प्रति औंस है। दूसरी तरफ, गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 पर्सेंट बढ़कर 2,622.74 डॉलर प्रति औंस है। भारत में भी गोल्ड में तेजी का ट्रेंड है। 22 कैरेट के गोल्ड में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,150 रुपये पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 1:57 PM
गोल्ड की कीमतों में तेजी की क्या है वजह, क्या आगे भी जारी रहेगा यह ट्रेंड?
गोल्ड में इस साल 27 पर्सेंट से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

गोल्ड की कीमतों में 30 दिसंबर को मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। दरअसल, निवेशकों को अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर चीजें साफ होने का इंतजार है। स्पॉट गोल्ड 0.1 पर्सेंट बढ़कर 2,622.74 डॉलर प्रति औंस है। दूसरी तरफ, गोल्ड फ्यूचर्स 0.1 पर्सेंट बढ़कर 2,622.74 डॉलर प्रति औंस है। भारत में भी गोल्ड में तेजी का ट्रेंड है। 22 कैरेट के गोल्ड में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,150 रुपये पर पहुंच गया।

एक मार्केट एक्सपर्ट ने बताया, 'डॉलर इंडेक्स स्थिर बना हुआ है, जिससे गोल्ड में कीमतों में उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद मिली। भूराजनीतिक तनाव की वजह से गोल्ड में इस साल बढ़ोतरी दिखी है और 2025 में भी यह ट्रेंड जारी रहेगा।' दरअसल, अमेरिकी नीतियों में संभावित बदलाव के लिए बाजार तैयार हो रहा है।

गोल्ड में इस साल 27 पर्सेंट से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। 31 अक्टूबर को यह 2,790.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

गोल्ड आउटलुक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें