Gold rates today : मंगलवार को फ्यूचर मार्केट्स में गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में कमजोरी जारी रही। फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी दोनों में लगभग 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.6 फीसदी गिरकर 51,999 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 68,470 रुपये प्रति किग्रा बनी हुई है। भारत में, बिकवाली शुरू होने से पहले पिछले हफ्ते सोना उछलकर 55,600 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।
