Get App

Gold Silver Price: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या रहा 24 से 18 कैरेट गोल्ड का रेट

आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,800 रुपये के आसपास बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 1:00 PM
Gold Silver Price: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज क्या रहा 24 से 18 कैरेट गोल्ड का रेट
24 कैरेट सोने का भाव 51,167 रुपये पर खुला।

Gold Silver Price Today 6th June: आज ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट नजर आई। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,800 रुपये के आसपास बना हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 288 रुपये गिरकर 51,167 रुपये पर खुला। वही, चांदी का भाव 62,471 रुपये पर खुला। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..

ये रहा 24 कैरेट का भाव   

24 कैरेट सोने का भाव 51,167 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,455 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 288 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,962 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,869 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,375 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,933 रुपये रहा।

IBJA पर आज का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें