Silver price : रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। 2.54 लाख रुपए प्रति किलो का स्तर छूने के बाद चांदी में 7 फीसदी की गिरावट आई है। चांदी करीब 20 हजार रुपए सस्ती हुई है। सोना भी ऊपरी स्तर से करीब 2000 रुपए फिसला है। हालांकि, आज कि गिरावट के बावजूद चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली। पहली बार एक किलो चांदी का भाव ढाई लाख रुपए के पार निकलता दिखा। इस साल सिल्वर में 160 फीसदी का जोरदार उछाल आया है। चांदी का भाव $80 के ऊपर निकल गया है। 6 सत्रों में चांदी में 25% की तेजी आई है। सिल्व मार्केट कैप के लिहाज से दूसरे नंबर पर है। सिल्वर का मार्केट कैप Nvidia से ज्यादा हो गया है।
