सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने महंगे कच्चे तेल से निपटने में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की मदद करने के लिए यह कदम उठाया है। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच ग्लोबल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के असर से ग्राहकों को बचाया जा सके।
