Get App

NCDEX पर चढ़े ग्वार गम, सीड के भाव, जानिए तेजी की क्या है वजह

NCDEX पर ग्वार पैक में लागातर तेजी बनी हुई है। ग्वार गम का नवंबर वायदा 10900 के करीब तो सीड का नवंबर वायदा 5500 के ऊपर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 15, 2022 पर 5:11 PM
NCDEX पर चढ़े ग्वार गम, सीड के भाव, जानिए तेजी की क्या है वजह
बता दें कि 80 फीसदी ग्वार यूरोप, सऊदी अरब , रूस और अमेरिका से एक्सपोर्ट होता है।

NCDEX पर ग्वार पैक में लागातर तेजी बनी हुई है। ग्वार गम का नवंबर वायदा 10900 के करीब तो सीड का नवंबर वायदा 5500 के ऊपर कारोबार कर रहा है। 3 हफ्तों में ग्वार गम का भाव 18 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ग्वार गम दिसंबर वायदा 11400 के करीब पहुंचा है जबकि ग्वार सीड दिसंबर वायदा 5600 पर पहुंचा है। हफ्तों से जारी इस तेजी के क्या कारण हैं? आइए डालते हैं इसपर एक नजर लेकिन इससे पहले जान लेते है कि पहले ग्वार पैक अब और कितना चढ़ा था।

बता दें कि साल 2012 में ग्वार पैक की कीतमों में रिकॉर्ड तेजी आई थी। ग्वार सीड की कीमत 30,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई थी। वहीं ग्वार सीड 1 लाख रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा था ।

क्यों चढ़ा ग्वार पैक?

ग्वार पैक की कीमतों में आई तेजी की वजह पर नजर डालें तो एक्सपोर्ट मांग में लगातार तेजी से इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं अरब, यूरोप में भी इसकी मांग में इजाफा लगातार बढ़ रही है। जबकि पाकिस्तान, सुडान से एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। मांग में तेजी के कारण भी ग्वार पैक की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं कम बारिश होने से उत्पादन में गिरावट आई है। बता दें कि अगस्त-सितंबर में बारिश कम हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें