Commodity Market:गोल्ड ETF में लागातर निवेश बढ़ रहा है। World Gold Council की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड ETF में 29 टन अतिरिक्त निवेश देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में गोल्ड ETF होल्डिंग बढ़कर 3182 टन पर आ गई है। लगातार चौथे महीने ETF में निवेश जारी है। बता दें कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ सोने-चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन सोना में तेजी देखने को मिल रही है। सोना 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा है। वहीं लगातार तीसरे हफ्ते COMEX पर सोने का भाव 2500 डॉलर के पार निकला है।
