Mentha Oil Price Today: मेंथा ऑयल के रेट में आज आई तेजी, 1,020 रुपये प्रति किलोग्राम के पास आया दाम

मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1018 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस साल देश भर में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है

अपडेटेड Jul 29, 2022 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1018 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

Mentha Oil Price Today 29 July 2022: मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1018 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस साल देश भर में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। एक्सपर्ट की माने तो इसमें करेक्शन आ रहा है और ये एक रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा। आज इसका अभी तक हाई 1,021 रुपये प्रति किलोग्राम और लो 1,013 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

अगस्त में बढ़ेंगी कीमतें

SMC ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी को बताया कि मेंथा ऑयल का रेट एक रेन्ज में ही कारोबार करेगा। ये रेन्ज 980 से 1040 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। साथ ही उन्होंने 920 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने के लिए भी कहा है।


मेंथा ऑयल के रेट में आज आई तेजी। मेंथा ऑयल के रेट में आज आई तेजी।

क्या करें निवेशक?

निवेशको ने जिन्होंने मेंथा ऑयल में निवेश किया है उन्हें अगस्त के अंत तक रूकना चाहिए। ये अगस्त तक 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकता है। हालांकि, अगर बीते छह मीने की बात करते मेंथा ऑयल का रेट 950 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम के रेंन्ज में MCX कारोबार करता नजर आया है।

भारत में यहां होता है मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन

मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन उत्तर प्रदेश के संभल, रामपुर, चंदौसी, बाराबंकी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर जिलों में होता है। इनमें से भी चंदौसी, संभल, बाराबंकी मेंथा ऑयल के बड़े बाजारों में से एक है।

मेंथा ऑयल का बीते दिनों का औसत रेट

28 जुलाई - 999 रुपये प्रति किलोग्राम

27 जुलाई - 1003 रुपये प्रति किलोग्राम

26 जुलाई - 995 रुपये प्रति किलोग्राम

25 जुलाई - 994 रुपये प्रति किलोग्राम

22 जुलाई - 1000 रुपये प्रति किलोग्राम

21 जुलाई – 1,006 रुपये प्रति किलोग्राम

20 जुलाई - 1008 रुपए प्रति किलोग्राम

19 जुलाई - 1007.80 रुपए प्रति किलोग्राम

18 जुलाई - 1000 रुपए प्रति किलोग्राम

12 जुलाई - 1004.70 रुपए प्रति किलोग्राम

11 जुलाई - 1008 रुपए प्रति किलोग्राम

8 जुलाई - 1019.50 रुपए प्रति किलोग्राम

7 जुलाई - 1024.10 रुपए प्रति किलोग्राम

5 जुलाई - 1012.50 रुपए प्रति किलोग्राम

24 जून - 1017.90 रुपए प्रति किलोग्राम

11 मई - 1122.40 रुपए प्रति किलोग्राम

1 अप्रैल - 1100 रुपए प्रति किलोग्राम

Zomato के शेयर दो दिनों में 18% तक टूटकर 44 रुपए पर आए लेकिन Jefferies को 100 रुपए तक जाने का भरोसा, क्या आप करेंगे निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।