Mentha Oil Price Today 29 July 2022: मेंथा ऑयल के रेट आज MCX पर 1018 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इस साल देश भर में मेंथा ऑयल का प्रोडक्शन 30 से 40 फीसदी तक कम हुआ है। एक्सपर्ट की माने तो इसमें करेक्शन आ रहा है और ये एक रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आएगा। आज इसका अभी तक हाई 1,021 रुपये प्रति किलोग्राम और लो 1,013 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
