Onion Price: महाराष्ट्र के नासिक और पुणे में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट (1 से 2 रुपये प्रति किलो) के कारण किसानों और विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (MVA) तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगी जब तक सरकार प्याज उगाने वालों को उनकी फसल के लिए ₹25-30 प्रति किलोग्राम कीमत की गारंटी नहीं देती।
