वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के क्रिस वुड (Chris Wood of global brokerage firm Jefferies) ने कहा कि पिछले एक साल में विश्व मंच पर भारत का "बढ़ा हुआ राष्ट्रीय आत्मविश्वास" देखने को मिला है। ये खास तौर पर सस्ते रूसी तेल की खरीद के संबंध में नजर आया है। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से भारत का तेल आयात मार्च 2022 में 4 लाख टन से बढ़कर जनवरी में रिकॉर्ड 60.5 लाख टन हो गया है। इस संदर्भ में, रूसी तेल की कीमत अब ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में लगभग 35 प्रतिशत की छूट पर ट्रेड कर रही है।
