Get App

Petrol Price today: यूपी और झारखंड में तेल की कीमतों में दिखी गिरावट, मध्य प्रदेश में बढ़े दाम, देखिए अपडेटेड लिस्ट

Petrol Price today : ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल की कीमतों में बदलाव करती हैं। आप अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट की गई कीमतें देख सकते हैं। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में हलके उछाल के बाद यूपी, झारखंड, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। जानिए क्या है आपके शहर में तेल के दाम -

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2023 पर 7:49 AM
Petrol Price today: यूपी और झारखंड में तेल की कीमतों में दिखी गिरावट, मध्य प्रदेश में बढ़े दाम, देखिए अपडेटेड लिस्ट
लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर और पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में आज तेजी देखने को मिली। WTI क्रूड 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 73.23 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.69 फीसदी बढ़कर 77.48 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे तेल के दामों में बदलाव किया जाता है। मई 2022 से तेल की कीमतों कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है। पहले तेल की कीमतों में बदलाव हर 15 दिन के बाद किया जाता था। जून 2017 के बाद से इसे बदलकर तेल की कीमतें रोज अपडेट की जाने लगीं।

राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। देश के चार महानगरों में भी तेल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला। देखिए जारी की गई तेल की कीमतें-

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें