Get App

PNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े PNG के दाम, 2.63 रुपये प्रति यूनिट की हुई बढ़ोतरी

PNG Price Hike: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली में PNG का दाम अब 50.59 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति यूनिट था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 12:32 PM
PNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े PNG के दाम, 2.63 रुपये प्रति यूनिट की हुई बढ़ोतरी
दिल्ली-NCR में फिर बढ़े PNG के दाम (FILE PIC)

PNG Price Hike: दिल्ली और आसपास के शहरों (Delhi-NCR) में पाइप के जरिये सप्लाई की जाने वाली रसोई गैस (PNG) शुक्रवार से 2.63 रुपये प्रति यूनिट महंगी हो गई है। दो हफ्ते से भी कम समय में PNG के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में PNG और CNG की सप्लाई करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कहा कि दिल्ली में PNG का दाम अब 50.59 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपये प्रति यूनिट था।

IGL ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "इस बढ़ोतरी से गैस की प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी की कुछ भरपाई हो पाएगी।" इससे पहले 26 जुलाई को PNG के दाम 2.1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाए गए थे।

दरअसल सरकार ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित LNG के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं। पब्लिक सेक्टर की कंपनी GAIL अर्बन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई से पहले स्थानीय स्तर पर उत्पादित और इंपोर्टेट गैस के औसत के हिसाब से दरें तय करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें