Rice Prices Rising in India: भारत दुनिया का सबसे बड़ा बासमती एक्सपोर्टर है। बीते 5 सालों में बासमती एक्सपोर्ट 48% बढ़ा है। FY25 में $5944 मिलियन का बासमती एक्सपोर्ट FY25 में $6528 मिलियन का नॉन-बासमती एक्सपोर्ट है। देश में चावल का कैसा हाल है,बासमती की एक्सपोर्ट मांग कैसी है ? इस पर सीएनबीसी - आवाज के साथ चर्चा करते हुए श्यामजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल ने कहा कि चावल पर मौजूदा पॉलिसी बड़ी समस्या है। अब सरकार का नजरिया बदल रहा है। सरकार भी एक्सपोर्ट बढ़ाने पर विचार कर रही है। देश में चावल का बड़ी मात्रा में स्टॉक मौजूद है। चावल एक्सपोर्ट नहीं किया तो परेशानी होगी।
