Get App

Rice Stock All-Time High in July: जुलाई में चावल का रिकॉर्ड स्टॉक, क्या कीमतें होंगी कम

Rice Stock All-Time High in July: देव गर्ग का कहना है कि भारत सरकार की एजेंसी के पास 29 मिलियन टन अतिरिक्त चावल है, जो अक्टूबर तक नई फसल आने पर 40 मिलियन टन तक बढ़ सकता है। 20-30 लाख मैट्रिक टन का अगर मंथली एक्सपोर्ट होगा तभी हम देश के अंदर जो ये सरप्लस स्टॉक की पोजीशन है इसको पूरा कर पाएंगे

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 6:22 PM
Rice Stock All-Time High in July: जुलाई में चावल का रिकॉर्ड स्टॉक, क्या कीमतें होंगी कम
किसानों से अच्छी खरीद की वजह से ये भंडार लक्ष्य से ऊपर रहा। आने वाले दिनों में चावल निर्यात में तेजी की संभव है।

Rice Stock All-Time High in July: चावल की सप्लाई में रिकॉर्ड बढोतरी हुई। सरकारी गोदामों में भारत का चावल भंडार जुलाई की शुरुआत में एक साल पहले की तुलना में 15% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया । जुलाई तक भारत के सरकारी गोदामों में चावल का स्टॉक 55.66 Mn टन रहा। किसानों से मजबूत खरीद का असर से सप्लाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली।

किसानों से अच्छी खरीद की वजह से ये भंडार लक्ष्य से ऊपर रहा। आने वाले दिनों में चावल निर्यात में तेजी की संभव है। चावल के रिकॉर्ड स्टॉक से भारत निर्यात बढ़ा सकता है।

1 जुलाई तक चावल का राज्य भंडार, जिसमें बिना कुटा हुआ धान भी शामिल है, कुल मिलाकर रिकॉर्ड 55.66 मिलियन मीट्रिक टन था, जो सरकार के 1 जुलाई के 13.5 मिलियन टन के लक्ष्य से कहीं अधिक था।

IREF के वीपी देव गर्ग का कहना है कि भारत सरकार की एजेंसी के पास 29 मिलियन टन अतिरिक्त चावल है, जो अक्टूबर तक नई फसल आने पर 40 मिलियन टन तक बढ़ सकता है। 20-30 लाख मैट्रिक टन का अगर मंथली एक्सपोर्ट होगा तभी हम देश के अंदर जो ये सरप्लस स्टॉक की पोजीशन है इसको पूरा कर पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें