Silver Prices: धनतेरस के मौके पर चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के दाम 6% से अधिक की गिरावट आई, जो पिछले छह महीनों में इसकी सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। चांदी के दाम में हालिया तेज उछाल के बाद शुक्रवार को निवेशकों ने इसमें भारी मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में गिरावट देखी गई।
