Sugar Production: उत्तर प्रदेश अब चीनी उत्पादन में भी आगे बढ़ रहा है। इस राज्य ने 2022-23 के पेराई सत्र में चीनी उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र को भी पछाड़ दिया है। जबकि इस सत्र में राज्य में 118 चीनी मिलें काम कर रही हैं। वहीं महाराष्ट्र में 210 चीनी मिलें काम कर रही थीं। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी मिल मामलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Laxmi Narayan Chaudhary ) ने कहा कि जहां तक चीनी के उत्पादन की बात है तो उत्तर प्रदेश कई अन्य कारकों (factors) के साथ महाराष्ट्र से आगे है।
