आरपीजी ग्रुप की कंपनी सिएट (CEAT) ने ग्लोबल टायर कंपनी मिशेलिन (Michelin) के साथ अहम समझौता किया है। इसके तहत सिएट, ग्लोबल टायर कंपनी से कैमसो (Camso) ब्रांड का ऑफ-हाइवे टायर और ट्रैक बिजनेस खरीदेगी। यह डील कैश में हुई है और इसकी वैल्यू 22.5 करोड़ डॉलर है। इस ट्रांजैक्शन में कैमसो का ग्लोबल मालिकाना हक और दो स्टेट ऑफ द आर्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी शामिल होंगे।
