Adani Ports Q1 Result: आज यानी कि 8 अगस्त को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) ने जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 82.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,114.72 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 1,158.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके साथ ही ऑपरेशंस से कंपनी का रेवन्यू 23.51 प्रतिशत बढ़कर 6,247.55 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5,058.09 करोड़ रुपये था। नए अधिग्रहणों से उत्पन्न अतिरिक्त रेवन्यू से कंपनी की आय पर सकारात्मक प्रभाव दिखा।
