Adani Total Gas Q1 Result : अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंनपी का मुनाफा 9 फीसदी बढ़ा है। कंपनी को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की अधिक बिक्री में मदद मिली है। कंपनी ने कहा कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट बढ़कर 1.50 अरब रुपये (182 लाख डॉलर) हो गया, जो एक साल पहले 1.38 अरब रुपये था। बता दें कि कंपनी कई भारतीय शहरों में पाइप से गैस डिस्ट्रिब्यूट करती है।
