Get App

Adani Wilmar Q2 Result : सितंबर तिमाही में 131 करोड़ रुपये का घाटा, रेवेन्यू में 13% से अधिक की गिरावट

Adani Wilmar Q2 Result : जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 131 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 49 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी को ₹78.92 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 2:59 PM
Adani Wilmar Q2 Result : सितंबर तिमाही में 131 करोड़ रुपये का घाटा, रेवेन्यू में 13% से अधिक की गिरावट
अदाणी विल्मर ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Adani Wilmar Q2 Result : अदाणी विल्मर ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 131 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे 49 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, जून 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी को ₹78.92 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। इसका मतलब है कि पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का घाटा 65.6 फीसदी बढ़ गया है। आज 1 नवंबर को अदाणी विल्मर के शेयर 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ 316.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

तिमाही के दौरान अदाणी विल्मर का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 14,150.03 करोड़ रुपये से 13.3 फीसदी गिरकर 12,267.15 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि तिमाही के दौरान कुल खर्च घटकर 12,439.45 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन यह घाटे को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं था।

तिमाही के दौरान EBITDA 144 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष के 254 करोड़ रुपये से सालाना 43 फीसदी कम है। वहीं, मार्जिन पिछले साल के 1.8 फीसदी से 60 बेसिस प्वाइंट गिरकर 1.2 फीसदी हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें