Ambuja Cements Q2 Result : अदाणी ग्रुप की कंपनी Ambuja Cements ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 9 गुना बढ़कर 792.96 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 93.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। यानी कंपनी के मुनाफे में 750.99 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आज 1 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 4.23 फीसदी की गिरावट आई है और यह 406.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
