Avenue Supermarts Q4 Results: राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के लिए वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 12,393 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2023 में यह 10,337 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि मार्च 2024 तिमाही में स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 19.6 प्रतिशत बढ़कर 604 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मार्च तिमाही में यह 505 करोड़ रुपये था।
