Get App

Bajaj Finance Q3:मुनाफा 40% उछलकर 2973 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी सुधरी

Bajaj Finance Q3: 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 6002.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 7,433.1 करोड़ रुपए पर रही है। तीसरी तिमाही में कंपनी एसेट क्वालिटी भी सुधरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2023 पर 5:49 PM
Bajaj Finance Q3:मुनाफा 40% उछलकर 2973 करोड़ रुपए रहा, एसेट क्वालिटी सुधरी
1 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बाजाज फाइनेंस की नेट एनपीए पिछली तिमाही के 1.73 फीसदी से घटकर 1.14 फीसदी पर आ गई है

Bajaj Finance Q3: बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)ने 30 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक इस अवधि में Bajaj Finance का कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 40 फीसदी की बढ़त के साथ 2973 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी के मुनाफे का आंकड़ा काफी हद तक एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक ही रहा है। कंपनी के नतीजों के अनुमान पर मनीकंट्रोल की तरफ से करवाए गए पोल से निकलकर आया था कि दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2928 करोड़ रुपए रह सकता है जो दिसंबर 2021 तिमाही में 2125 करोड़ रुपए पर रहा था।

स्टैंडअलोन बेसिस पर मुनाफा 36 फीसदी बढ़ा

स्टैंडअलोन बेसिस पर देखें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 36 फीसदी की बढ़त के साथ 2624 करोड़ रुपए पर रहा है। लोन वितरण के आंकडों में अच्छी बढ़त के कारण कंपनी के मुनाफे में बढ़त आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई 24 फीसदी बढ़कर 7435 करोड़ रुपए पर रही है।

31 लाख नए ग्राहक जोड़े, 7.8 मिलियन नए लोन दिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें