Get App

Bajaj Finserv Q1 Result : जून तिमाही में 48% बढ़ा मुनाफा, 1942 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Bajaj Finserv Q1 Result : अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48.4 फीसदी बढ़ा है और यह 1942.6 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,309 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 1:34 PM
Bajaj Finserv Q1  Result : जून तिमाही में 48% बढ़ा मुनाफा, 1942 करोड़ रुपये पर पहुंचा
Bajaj Finserv ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Bajaj Finserv Q1  Result : बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48.4 फीसदी बढ़ा है और यह 1942.6 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,309 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 46.5 फीसदी बढ़कर 23,280 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 15,888.3 करोड़ रुपये थी। इस समय Bajaj Finserv के शेयरों में 0.49 फीसदी की मामूली तेजी है और यह 1,634.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

मजबूत ग्रोथ की ये है वजह

बजाज फाइनेंस ने जून तिमाही में अपने कस्टमर फ्रेंचाइजी में 38.4 लाख की वृद्धि दर्ज की है जो कि अब तक किसी भी तिमाही में सबसे अधिक है। इसके अलावा, कंपनी के नए लोन बुक का आंकड़ा 99.4 लाख पर पहुंच गया है और यह भी एक रिकॉर्ड है। यही वजह है कि कंपनी के मुनाफे में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है।

बजाज फाइनेंस का मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें