बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने 27 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 1929 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1557 करोड़ रुपए रहा था। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कुल कंसोलीडेटेड आय सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 26,023 करोड़ रुपये रही है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आय 20803 करोड़ रुपये थी।
