Bank of India Q1 Results: बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार 3 जुलाई को अपनी मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 1,702.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,551 करोड़ रुपये रहा था। भारत सरकार के स्वामित्व वाले बैंक ने बताया कि जून तिमाही के दौरान उसका नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 6.1 फीसदी बढ़कर 6,275.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,914 करोड़ रुपये था।
