Bank of Maharashtra Q4 Results: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज 26 अप्रैल को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने पिछले साल की समान तिमाही में 840 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस बीच आज बैंक के शेयरों में आज 3.62 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 67.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 47,870 करोड़ रुपये हो गया है।
