Get App

Berger Paints Q1 results: शुद्ध मुनाफा 39% बढ़कर हुआ 326 करोड़ रुपये, रेवन्यू भी 10% बढ़ा

Berger Paints ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज की। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 326.32 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 234.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुनाफे 196.21 करोड़ रुपये से 66 प्रतिशत बढ़ गया

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 4:45 PM
Berger Paints Q1 results: शुद्ध मुनाफा 39% बढ़कर हुआ 326 करोड़ रुपये, रेवन्यू भी 10% बढ़ा
Berger Paints का स्टॉक बीएसई पर 1.34 प्रतिशत गिरकर 701 रुपये पर बंद हुआ। इस साल स्टॉक में 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

Berger Paints Share Price : पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी बर्जर पेंट्स (Berger Paints) ने आज यानी कि 9 अगस्त को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ गया है। पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर 326.32 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 234.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के मुनाफे 196.21 करोड़ रुपये से 66 प्रतिशत बढ़ गया। बता दें कि कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है।

रेवन्यू और सालाना खर्च भी बढ़ा

वहीं वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से रेवन्यू 2,739.76 करोड़ रुपये रहा। जो वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के रेवन्यू 2,488.67 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें