कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड (Colgate Palmolive (India) Ltd) ने 26 अक्टूबर को वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 340.05 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। अबकी बार का मुनाफा एक साल पहले की अवधि में 278.02 करोड़ रुपये के मुनाफे से 22.31 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवन्यू में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 6.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,462.38 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1,378.37 करोड़ रुपये रहा था।
