Dabur Q2 results: डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज 2 नवंबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 507.04 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह एक साल पहले की तिमाही में 490.86 करोड़ रुपये के मुनाफे से 3.29 फीसदी अधिक है। वहीं, कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के 456.61 करोड़ रुपये से 11.04 फीसदी अधिक है। नतीजों के बीच कंपनी के शेयर 2.58 फीसदी बढ़कर 530.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।
