Get App

Dabur Q4 Result: मुनाफे में दिखी मामूली गिरावट, 2.70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का किया ऐलान

Dabur Q4 Result: मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 0.5 फीसदी घटकर 292.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 294.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 350 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था

Curated By: Sujata Yadavअपडेटेड May 04, 2023 पर 3:52 PM
Dabur Q4 Result: मुनाफे में दिखी मामूली गिरावट, 2.70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का किया ऐलान
चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 18 फीसदी से घटकर 15.3 फीसदी पर आ गई है।

Dabur Q4 Result:  हाउसहोल्ड और पर्सनल प्रोडक्ट बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी डाबर इंडिया (Dabur) ने 04 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार घटा है और यह बाजार अनुमान से कम रहा है। हालांकि चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी में बढ़त देखने को मिली है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 0.5 फीसदी घटकर 292.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 294.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 350 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

रेवेन्यू बढ़ी

कंपनी की आमदनी की बात की जाए तो चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 6.4 फीसदी बढ़कर 2,677.8 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 2,517.8 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,670 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें