Divi's Laboratories June Quarter Result: फार्मा कंपनी Divi's Laboratories का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20.7 प्रतिशत बढ़कर 430 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 356 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 2118 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2023 तिमाही में 1778 करोड़ रुपये था।
