Get App

DLF Q1 Results: डीएलएफ का मुनाफा 12% बढ़कर ₹526.11 करोड़ पर पहुंचा, बाजार की उम्मीदों से अधिक

DLF Q1 Results: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) ने शुक्रवार 21 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 12 फीसदी 526.11 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 469.21 करोड़ रुपये था

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 5:59 PM
DLF Q1 Results: डीएलएफ का मुनाफा 12% बढ़कर ₹526.11 करोड़ पर पहुंचा, बाजार की उम्मीदों से अधिक
DLF Q1 Results रेवेन्यू सालाना आधार पर 1% गिरकर करीब 1,423 करोड़ रुपये रहा

DLF Q1 Results: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) ने शुक्रवार 21 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा करीब 12 फीसदी 526.11 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 469.21 करोड़ रुपये था। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की क्योंकि मार्च तिमाही में इसका मुनाफा 570 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का मुनाफा एनालिस्ट्स के अनुमानों से अधिक रहा है।

DLF के कारोबार से रेवेन्यू में भी जून तिमाही में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह सालाना आधार पर 1 फीसदी गिरकर करीब 1,423 करोड़ रुपये रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,441 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर रेवेन्यू करीब 2 फीसदी कम रहा।

DLF का कुल इनकम जून तिमाही में 1,521.71 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 1,516.28 करोड़ रुपये के मुनाफे से अधिक है। कंपनी का कुल खर्च जून तिमाही में 1,148.27 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,170.52 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें