GAIL Q1 results : GAIL (India) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 51.56 फीसदी घटकर 1,412 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 2,915,19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी है। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 133.9 फीसदी बढ़ा है। Q4FY23 में GAIL (India) का नेट प्रॉफिट 603.52 करोड़ रुपये था।
