Get App

GAIL Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 2843 करोड़ रुपये, कंपनी ने 5.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

GAIL Q3 RESULT: GAIL का कंसोलिडेटेड मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर बढ़कर 2843 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2405 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर बढ़कर 34254 करोड़ रुपये रही

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 4:07 PM
GAIL Q3 RESULT: मुनाफा बढ़कर 2843 करोड़ रुपये, कंपनी ने 5.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान
GAIL ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर अपने शेयर धारकों के लिए 5.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया

GAIL Q3 RESULT:  गेल लिमिटेड (GAIL Limited) ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिए आज 29 जनवरी को वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जबकि इसी तिमाही में कंपनी की आय में भी इजाफा नजर आया है। अच्छे नतीजों से उत्साहित होकर कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 5.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दिसंबर तिमाही में बढ़कर 2843 करोड़ रुपये रहा। हालांकि तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2302 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 34254 करोड़ रुपये रही। हालांकि इसी दौरान इसके 35070 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में GAIL का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 2843 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2405 करोड़ रुपये रहा था।

GAIL की कंसोलिडेटेड आय वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर बढ़कर 34254 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 31823 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें