HDFC Life Q2 Results: एचडीएफसी लाइफ ने मंगलवार 15 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 433 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 377 करोड़ रुपये रहा था। यह दलाल स्ट्रीट के अनुमानों से भी अधिक है। कंपनी ने बताया प्रीमियम कलेक्शन और इनवेस्टमेंट इनकम में अच्छी ग्रोथ से उसे अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। इंश्योरेंस कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम सितंबर तिमाही के दौरान 12.3 फीसदी बढ़कर 16,570 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 14,756 करोड़ रुपये था।
