Get App

Hero MotoCorp Q4 Results: मुनाफा 37% बढ़कर ₹859 करोड़ पर पहुंचा, हर शेयर पर 35 रुपये डिविडेंड बांटेगी कंपनी

Hero MotoCorp Q4 Results: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 859 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 627 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 04, 2023 पर 6:09 PM
Hero MotoCorp Q4 Results: मुनाफा 37% बढ़कर ₹859 करोड़ पर पहुंचा, हर शेयर पर 35 रुपये डिविडेंड बांटेगी कंपनी
Hero MotoCorp ने प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है

Hero MotoCorp Q4 Results: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार 4 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 859 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 627 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की कारोबार से आय 12 फीसदी बढ़कर 8,307 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,421 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग मोर्च पर, होरी मोटोकॉर्म का मार्च तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 30.9 फीसदी बढ़कर 1,083 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी वित्त वर्ष में 827.6 करोड़ रुपये था। वहीं वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.2 प्रतिशत से बढ़कर 13 प्रतिशत हो गया। कंपनी को कम कमोडिटी लागत, अधिक सेविंग और कीमतों में बढ़ोतरी से मार्जिन बढ़ाने में मदद मिली।

हीरो मोटोकॉर्म के सीईओ निरंजन गुप्ता ने कहा, "आने वाले वित्त वर्ष में, हम अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो को मजबूत करने के साथ-साथ मौजूदा मॉडलों को प्रीमियम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सेगमेंट में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाले हैं। ये हमें मार्केट शेयर कोभी बढ़ाने में मदद करेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें