Get App

Hindalco को रिकॉर्ड प्रॉफिट, 48% बढ़कर 4,119 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, शेयर 5% मजबूत

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी का सालाना आधार पर कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 40 फीसदी बढ़कर 58,018 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह 41,358 करोड़ रुपये रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 2:39 PM
Hindalco को रिकॉर्ड प्रॉफिट, 48% बढ़कर 4,119 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा, शेयर 5% मजबूत
अच्छे नतीजों के बाद दोपहर 2.30 बजे हिंडाल्को के शेयर लगभग 5 फीसदी मजबूत होकर 444 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं

Hindalco Q1 results : हिंडाल्को ने जून, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 48 फीसदी ग्रोथ के साथ 4,119 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं सालाना आधार पर कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 40 फीसदी बढ़कर 58,018 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह 41,358 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बुधवार, 10 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे पेश किए।

अच्छे नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर भी दिखा। दोपहर 2.30 बजे शेयर लगभग 5 फीसदी मजबूत होकर 444 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Jefferies ने इन मिडकैप्स पर दी खरीद की सलाह, क्या जून तिमाही के नतीजों के बाद बदला रुख?

नोवेलिस के प्रदर्शन से मिला सपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें