HINDALCO Q2 Result: एल्युमिनियम और कॉपर बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने आज 10 नवंबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जार कर दिये हैं। कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में घट गया। इसकी आय में भी दूसरी तिमाही में गिरावट देखने को मिली। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,196 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 2,608 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 54,169 करोड़ रुपये रही। हालांकि इसके 52,144 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
