Hindustan Zinc Q4 Results: वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 21 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका मुनाफा कम होकर 2,038 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,583 करोड़ रुपये था। यह लगातार छठवीं तिमाही है, जब हिंदुस्तान जिंक के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने बताया कि ग्लोबल स्तर पर जिंक की कीमतों में दबाव और सप्लाई की तुलना में मांग के धीमी गति से बढ़ने के चलते उसके मुनाफे पर असर पड़ा है। हालांकि तिमाही आधार पर मुनाफे में 0.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई क्योंकि मार्च तिमाही में इसका मुनाफा 2,028 करोड़ रुपये रहा था।
