Get App

Honasa Consumer Q1 Result: मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 63% बढ़ा, रेवेन्यू में 19% का इजाफा; शेयर 4% लुढ़का

Honasa Consumer Q1 Earnings: कंपनी 7 नवंबर 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। लिस्टिंग डे पर क्लोजिंग प्राइस से लेकर अब तक शेयर, बीएसई के डेटा के आधार पर 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2024 तिमाही में कुल कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 572.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कंपनी का कहना है कि जून 2024 तक देश में उसके लगभग 2 लाख FMCG रिटेल आउटलेट्स थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 5:57 PM
Honasa Consumer Q1 Result: मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 63% बढ़ा, रेवेन्यू में 19% का इजाफा; शेयर 4% लुढ़का
जून 2024 तिमाही में Honasa Consumer के कुल खर्चे बढ़कर 520.38 करोड़ रुपये के रहे।

Honasa Consumer June Quarter Result: मामाअर्थ ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 63 प्रतिशत बढ़कर 40.25 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 24.7 करोड़ रुपये था। कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया है कि जून 2024 तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.29 प्रतिशत बढ़कर 554 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो जून 2023 तिमाही में 464.4 करोड़ रुपये रहा था।

जून 2024 तिमाही में कंपनी के कुल खर्चे बढ़कर 520.38 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 443.14 करोड़ रुपये के थे। कुल कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 572.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो जून 2023 तिमाही में 477 करोड़ रुपये थी।

होनासा कंज्यूमर का कंसोलिडेटेड EBITDA जून 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 57.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 46.1 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 29.2 करोड़ रुपये था। प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 8.3 प्रतिशत हो गया। कंपनी का कहना है कि जून 2024 तक देश में उसके लगभग 2 लाख FMCG रिटेल आउटलेट्स थे।

Honasa Consumer के शेयर की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें