HPCL Q3 RESULT : सरकार द्वारा संचालित तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 207 प्रतिशत की स्टैंडअलोन ग्रोथ या तीन गुना से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। कंपनी का मुनाफा 3 गुना बढ़कर के साथ 529 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जबकि एक साल पहले की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 172 करोड़ रुपये रहा था। HPCL की स्टैंडअलोन कुल आय Q3FY24 में सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 1.18 लाख करोड़ रुपये हो गई। जो पिछले साल 1.16 लाख करोड़ रुपये रही थी। सेगमेंट के मुताबिक देखें तो डाउनस्ट्रीम पेट्रोलियम से आये हुए रेवन्यू ने कुल आय में योगदान दिया है।
