HPCL Q3 Result : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 67.16 फीसदी की गिरावट आई है और यह घटकर 444.26 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1,352.99 करोड़ का मुनाफा हुआ था। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
