Get App

ICICI Bank Q4 Results: 30% बढ़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये का मिलेगा डिविडेंड

ICICI Bank Q4 Results: निजी सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में सालाना आधार पर करीब 30 फीसदी बढ़ गया। वहीं एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। नतीजे आने के एक दिन पहले बैंक के शेयर बीएसई पर 1.13 फीसदी फिसलकर 884.20 रुपये (ICICI Bank Share Price) पर बंद हुए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 22, 2023 पर 6:40 PM
ICICI Bank Q4 Results: 30% बढ़ा मुनाफा, शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये का मिलेगा डिविडेंड
नतीजे आने के एक दिन पहले ICICI Bank के शेयर बीएसई पर 1.13 फीसदी फिसलकर 884.20 रुपये (ICICI Bank Share Price) पर बंद हुए थे।

ICICI Bank Q4 Results: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के लिए मार्च तिमाही अनुमान से कहीं अधिक बेहतर रही। इसका स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 30 फीसदी बढ़ गया। वहीं एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में आज मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जारी नतीजों के मुताबिक देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक को मार्च 2023 तिमाही में 9,121.9 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 30 फीसदी और तिमाही आधार पर 10 फीसदी अधिक रहा।

इससे पहले तीन ब्रोकरेज ने औसतन  8,540 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। वहीं एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसका ग्रॉस एनपीए गिरकर 2.81 फीसदी पर आ गया है जो मार्च 2022 में 3.60% और दिसंबर 2022 में 3.07% पर था। नतीजे आने के एक दिन पहले बैंक के शेयर बीएसई पर 1.13 फीसदी फिसलकर 884.20  रुपये (ICICI Bank Share Price) पर बंद हुए थे। बैंक ने शेयरहोल्डर्स को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 8 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि अभी इसे शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी है।

ICICI Bank Q4 Results की खास बातें

आईसीआईसीआई बैंक को मार्च तिमाही में 9,121.87 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जबकि दिसंबर 2022 तिमाही में इसे 8,311.85 करोड़ रुपये और मार्च 2022 तिमाही में 7018.71 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था। वहीं एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसका नेट एनपीए मार्च 2023 में 0.48% पर आ गया जो मार्च 2022 में 0.76% और दिसंबर 2022 में 0.55% पर था। वहीं ग्रॉस एनपीए की बात करें तो मार्च 2023 में यह 2.81% पर आ गया जो मार्च 2022 में 3.60% और दिसंबर 2022 में 3.07% पर था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें