Get App

TCS हर शेयर पर देगी ₹8 का डिविडेंड, इसके साथ ही मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, जानिए निवेशकों की कैसे होगी ऐश

TCS Stock Price: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजों के ऐलान के साथ ही शेयरहोल्डर्स को 8 रुपये प्रति शेयर तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा शेयरहोल्डर्स के लिए 67 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी ऐलान किया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 8:48 PM
TCS हर शेयर पर देगी ₹8 का डिविडेंड, इसके साथ ही मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, जानिए निवेशकों की कैसे होगी ऐश
TCS ने कहा कि पिछले 2 तिमाहियों में कंपनी की मार्जिन ग्रोथ बेहतर रही है

TCS Dividend: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services-TCS ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए हर शेयर पर 8 रुपए डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह कंपनी का तीसरा अंतरिम डिविडेंड है। इसके अलावा शेयरहोल्डर्स के लिए 67 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी ऐलान किया गया है। क्लाउड डिमांड और मार्केट शेयर गेन के दम पर कंपनी के लिए तीसरी तिमाही शानदार रही है। आज टीसीएस के नतीजे और तीसरे अंतरिम डिविडेंड की उम्मीद में मार्केट में शेयर जमकर चढ़े। टीसीएस के शेयर आज 9 जनवरी को तीन फीसदी से अधिक तेजी के साथ 3319.70 रुपये के भाव पर बीएसई पर बंद हुए हैं।

कब होगा अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड का भुगतान शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को किया जाएगा। यह डिविडेंड उन्ही शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, जिनके नाम 17 जनवरी 2023 तो कंपनी के रजिट्रार ऑफ मेंबर्स की लिस्ट में या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में होगा। इसका मतलब हुआ कि टीसीएस के तीसरे अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2023 तय की गई है।

TCS Q3 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा 10,846 करोड़ रुपये, 67 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड का ऐलान

TCS के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें